उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के केशवपुर गांव के समीप स्थित ई-रिक्शे पर सवार होकर अपने खेत जा रहे बृद्ध का ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे रिक्शे पर सवार बृद्ध किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के केशवपुर गांव निवासी स्वर्गीय राम हर्ष का 90 वर्षीय पुत्र राम रतन अपने खेतों की देखरेख करने के लिए ई-रिक्शा पर सवार होकर जा रहा था। तभी कच्चे रास्ते पर रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। और रिक्शे पर सवार राम रतन गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन अपने प्राइवेट वाहन से उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुँचे। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share