G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र बैजानी गांव में अपने घर के अंदर काम कर रही महिला को जहरीले सांप ने काट लिया। सांप काटने की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बैजानी गांव निवासी दिनेश कुमार की 40 वर्षीय पत्नी चंद्रकली देवी आज सुबह अपने घर में घरेलू काम कर रही थी। तभी वहां छिपे हुए जहरीले सांप ने उसको काट लिया सांप काटने की बात उसने अपने परिजनों को बताई तो तुरंत परिजन ने फोन कर घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दिया। सुचना मिलते हु मौके पर पहुँची एम्बुलेन्स में महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share