G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में जिला स्वच्छता समिति की बैठक सम्पन्न हुई। उन्होंने व्यक्तिगत शौचालय की प्रगति, आर0 आर0 सी0 सेन्टर के संचालन, सामुदायिक शौचालय, बायोगैस प्लांट, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट, फ़ीकल स्लेज मैनेजमेंट इकाई की स्थापना हेतु स्थल चयन, आय एवं व्यय, पंचायत भवन का निर्माण, अन्त्येष्टि स्थल निर्माण, उत्सव भवन के निर्माण की प्रगति की बिन्दुवार समीक्षा कर संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि अभियान चलाकर सर्वे कराते हुए लक्ष्य के अनुरूप व्यक्तिगत शौचालय निर्माण के लिए पात्रता के आधार पर आवेदन कराए, साथ ही जो आवेदन हो गए है, का सत्यापन कराते हुए निर्माण कार्य पूरा कराए। जिन ग्राम पंचायतों में आर.आर.सी. सेन्टर का निर्माण कार्य शेष रहा गया है, को एक माह में निर्माण कार्य पूर्ण कराना सुनिश्चित करे। आर.आर.सी. सेन्टर को पूरी क्षमता के साथ संचालन कराया जाय, कूड़े के निस्तारण से प्राप्त आय को संबंधित ग्राम पंचायत के खाते में जमा कराए। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों का आमदनी का सोर्स बढ़ाए पर विशेष बल दिया। जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया हुई आमदनी के सभी अभिलेखों की जांच करे। विकास खंड प्रेरक सभी सामुदायिक शौचालयों का निरीक्षण करें, साथ ही ब्लॉक में 15 दिन में हों वाली बैठक में जो सुधार कराना हो को कराते हुए सामुदायिक शौचालय पूर्ण रूप से क्रियाशील रहे , साथ ही सामुदायिक शौचालय में खंड प्रेरक, सचिव, सहायक खंड विकास अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी का मोबाइल नंबर व नाम अवश्य अंकित कराए। उन्होंने कहा शौचालय रेट्रोफिटिंग के अंतर्गत शौचालय मरम्मत कराए गए है, उनको चिन्हित करते हुए रैंडम जांच करने के निर्देश एडीओ व खंड विकास अधिकारी को दिए और कहा कि रिपोर्ट से अवगत कराए, रिपोर्ट में लाभार्थी का नाम व मोबाइल नम्बर अवश्य रहे। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेस–2 के अंतर्गत विकास खंड विजयीपुर, देवमई में स्थापित प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट का संचालन पूरी क्षमता के साथ कराए , के लिए सभी खंड विकास अधिकारी कार्ययोजना बनाकर प्लास्टिक दोनों यूनिटों में सुविधानुसार पहुंचाए ताकि प्लास्टिक का निस्तारण हो सके और ग्राम पंचायतों की आमदनी हो सके, साथ ही विकास खंड भिटौरा के जामरावां एवं विकास खंड बहुआ के ग्राम पंचायत गाजीपुर में निर्माणाधीन प्लास्टिक मैनेजमेंट यूनिट का गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य कराया जाय। उन्होंने कहा कि 15वें वित्त व 5वें वित्त आयोग में कराए गए कार्यों के सापेक्ष शत प्रतिशत भुगतान कराया गया। अन्त्येष्टि स्थल, पंचायत भवन, उत्सव भवन का निर्माण कार्य शेष बचा है, चरणबद्ध तरीके से निर्माण कार्य पूरा कराए, में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें, साथ ही वित्तीय वर्ष 2026–27 में पंचायत भवन, अन्त्येष्टि स्थल का लक्ष्य प्राप्त हुआ है, के लिए जन प्रतिनिधियों से समन्वय कर क्षेत्र चिन्हित कर नियमानुसार कार्यवाई पूरी कर निर्माण कार्य कराया जाय। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों या विकास खंडों में हो कार्य कराए गए है, के सापेक्ष होने वाले जीएसटी का भुगतान अवश्य कराए यदि जीएसटी प्रशिक्षण की आवश्यकता है तो कार्यशाला करा ले। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक डीआरडीए, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, खंड विकास अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी, समिति के सदस्य सहित संबंधित उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share