G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के विकास भवन सभागार में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) की अध्यक्षता एवं कर्नल दिनेश कुमार शर्मा (अ.प्रा.) जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी के संचालन में जिला सैनिक बन्धु की बैठक सम्पन्न हुई। उक्त बैठक में पूर्व में सम्पन्न हुई जिला सैनिक बन्धु की बैठक में प्राप्त प्रार्थना पत्रों के निस्तारण की प्रगति से कर्नल दिनेश कुमार शर्मा (अ.प्रा.) जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी द्वारा अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) एवं पूर्व सैनिकों को अवगत कराया गया। पूर्व में आयोजित सैनिक बन्धु की बैठक में अनिस्तारित शिकायतों पर चर्चा करते हुये उनकों शीघ्र निस्तारित करने का आदेश अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) द्वारा दिया गया। अन्त में कर्नल दिनेश कुमार शर्मा (अ.प्रा.) जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी द्वारा बैठक का समापन किया गया, इस मौके पर सेवायोजन अधिकारी, अधिशाषी अधिकारी विद्युत, अधिशाषी अधिकारी नलकूप, प्रबन्धक लीड बैंक, व अन्य विभागों के अधिकारी, एवं पूर्व सैनिक, व उनके आश्रित उपस्थित रहें।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share