G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के खखरेरू व रक्षपालपुर स्थित वी पैलेस में समाजवादी पार्टी का कार्यकर्ता सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में पीडीए कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिले के वर्तमान सांसद नरेश उत्तम पटेल मौजूद रहे।कार्यक्रम के दौरान खागा विधानसभा के सेक्टर प्रभारियों, बूथ अध्यक्षों और पार्टी कार्यकर्ताओं को फूल-माला व अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सांसद नरेश उत्तम पटेल ने प्रदेश सरकार पर महंगाई, बेरोजगारी, बिगड़ती कानून व्यवस्था और एसआईआर के मुद्दे को लेकर तीखा हमला बोला।

उन्होंने डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों पर चिंता जताते हुए कहा कि महंगाई से आम जनता परेशान है। खागा थाना क्षेत्र के ईटगांव की एक बेटी से जुड़े प्रकरण का उल्लेख करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि पीड़िता को दो दिन तक भटकने के बाद एफआईआर दर्ज हो सकी और दबाव में आरोपियों को जेल भेजा गया, जो प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। सांसद ने कार्यकर्ताओं से वोटर लिस्ट की गहन जांच करने और फार्मर रजिस्ट्री में कोई भी किसान छूटने न पाए, इसके लिए सभी किसानों का पंजीकरण कराने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि फार्मर रजिस्ट्री न होने पर किसान खाद, बीज और सरकारी योजनाओं से वंचित हो सकते हैं।सभा में मौजूद जनसमूह को देखते हुए उन्होंने कार्यकर्ताओं को वर्ष 2027 के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए लखनऊ रोडमैप तैयार करने के निर्देश भी दिए। कार्यक्रम का आयोजन खागा विधानसभा से समाजवादी पार्टी के संभावित प्रत्याशी इंजीनियर सिद्धार्थ कुमार कोरी ने किया। इस मौके पर रामतीरथ परमहंस, रत्नेश रत्ना, संगीता पासवान, नरेश कोरी, जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार, खागा विधानसभा अध्यक्ष अफसर अली समेत हजारों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share