Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 के बाईपास पर स्थित आरटीओ ऑफिस के समीप बाइक पर सवार महिला का दुपट्टा पहिया में फस गया। जिससे महिला चलती बाइक से गिरकर घायल हो गई घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार औंग थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी हसीन अहमद अपनी 25 वर्षीय पत्नी आलिया को बाइक पर सवार कर किसी काम से सदर कोतवाली क्षेत्र आ रहा था। जब उसकी बाइक कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 के बाईपास पर स्थित आरटीओ ऑफिस के समीप पहुंची तभी बाइक पर पीछे बैठी आलिया का दुपट्टा पहिया में फस गया। जिससे वह रोड पर गिरकर घायल हो गई फोन कर घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती करें उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By