उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के उमरी गांव में परिजनों ने किशोरी को किसी बात को लेकर डाँट दिया। परिजनों की डाँट से क्षुब्ध होकर किशोरी ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो घर में हड़कंप मच गया। तुरंत परिजन उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद किशोरी की हालत गंभीर देखते हुए उसे रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के उमरी गाँव निवासी मुकेश कुमार की 13 वर्षीय पुत्री शाक्षी देवी को उसके परिजन में किसी बात को लेकर डाँट दिया। परिजनों की डाँट से क्षुब्ध होकर उसने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। कुछ समय पश्चात जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों को घटना की जानकारी हुईं। तुरन्त परिजनों ने फोन कर प्राइवेट एंबुलेंस को बुलाया और किशोरी को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने किशोरी की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0;
brp_mask:0;
brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
delta:null;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 2;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;HdrStatus: auto;albedo: ;confidence: ;motionLevel: 0;weatherinfo: null;temperature: 33; 