उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हथगांम थाना क्षेत्र के सेठौरा गांव के समीप बाइकों की भिड़ंत में एक बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने घायल की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के रामनगर किशोई गांव निवासी कधई लाल का 62 वर्षीय पुत्र राम खेलावन बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था। जब उसकी हथगांम थाना क्षेत्र के सेठौरा गाँव के समीप पहुंची तभी दूसरे बाइक सवार से उसकी भिड़ंत हो गई। जिससे राम खेलावन गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए हथगांम सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल की हालत गम्भीर देखते हुए उसको सरकारी एंबुलेंस के ईएमटी अभिषेख व पायलेट चरन सिंह के साथ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

