G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव में अपने घर के बाहर चारपाई पर बैठे बृद्ध को ई-रिक्शे ने जोरदार टक्कर मार दिया जिससे बृद्ध घायल हो गया। हादसे की जानकारी उनके परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन उसको घायल अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव निवासी स्वर्गीय शिव शरन का 65 वर्षीय पुत्र चंद्र प्रभाकर घर के बाहर चारपाई पर बैठा था। तभी तेज रफ्तार से निकले ई-रिक्शे ने उसको ज़ोरदार टक्कर मार दिया। रिक्शे की टक्कर से बृद्ध घायल हो गया। परिजनों ने फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते हैं मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने घायल अवस्था में बृद्ध को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share