G-FG6935EM07

फतेहपुर परिवहन विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के सौजन्य से बड़ौरी टोल पर ट्रक ,बस,एवं व्यवसायिक वाहन चालकों हेतु निःशुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। प्रत्येक वर्ष हजारों वाहन चालक नज़र कम होने से सड़क दुर्घटना के शिकार होकर अपनी जान गंवा देते हैं। एआरटीओ,प्रवर्तन प्रतीक मिश्र द्वारा वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने हेतु जागरूक किया गया। मुख्य रूप से लेन ड्राइविंग के नियमों का पालन, हेलमेट व सीट बेल्ट का प्रयोग,निर्धारित सुरक्षित गति से वाहन चलाने,नशे और नींद की हालत में कदापि वाहन ना चलाने हेतु पंपलेट वितरित कर जागरूक किया गया।

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के निर्देशानुसार तथा सड़क सुरक्षा समिति की अध्यक्ष जिलाधिकारी के मार्गदर्शन में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण कानपुर के प्रोजेक्ट डायरेक्टर पंकज यादव, एआरटीओ, प्रवर्तन प्रतीक मिश्र एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी फतेहपुर के संयुक्त तत्वावधान में सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत मंगलवार को त्रिवेणी संगम राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बड़ौरी टोल प्लाजा पर निःशुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। एआरटीओ, प्रवर्तन प्रतीक मिश्र ने कहा कि प्रत्येक वर्ष हजारों वाहन चालक दृष्टि कमजोर होने के कारण सड़क दुर्घटनाओं का शिकार होकर अपनी जान गंवा देते हैं। इसी उद्देश्य से सैकड़ों वाहन चालकों की आंखों एवं स्वास्थ्य की नियमित जांच कर उन्हें सुरक्षित वाहन संचालन के प्रति जागरूक किया जा रहा है, जिससे सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम में सहायता मिल सके। शिविर में नेत्र चिकित्सक डॉ. विश्वेष त्रिपाठी, ऑप्टोमोलॉजिस्ट के.सी. सोनकर एवं फिजिशियन डॉ. ब्रजेश कुमार द्वारा वाहन चालकों की आंखों एवं स्वास्थ्य की जांच की गई। चिकित्सकों ने चालकों को नियमित नेत्र परीक्षण कराने तथा थकान की स्थिति में वाहन न चलाने की सलाह दी। शिविर में टोल कर्मचारियों सहित स्थानीय गणमान्य नागरिकों ने भी सहभागिता की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रोजेक्ट मैनेजर राकेश भारद्वाज, एचआर मैनेजर संदीप पांडेय, वरिष्ठ प्रबंधक अतुल यादव, वरिष्ठ सीएसआर प्रबंधक फिरोज़ खान, सुरक्षा अधिकारी फैय्याज आलम, अजीत सिंह, अतुल सिंह सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share