G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियाव थाना क्षेत्र के चक मुगल गांव में घर के अंदर काम कर रही किशोरी को जहरीले सांप ने काट लिया। सांप काटने की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के चक मुगल गांव निवासी मनीष कुमार की 11 वर्षीय पुत्री माही देवी आज सुबह अपने घर में घरेलू काम कर रही थी। तभी वहां छिपे हुए जहरीले सांप ने उसको काट लिया। सांप काटने की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत परिजनों ने फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने किशोरी को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत निःशुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का हुआ आयोजन

By

Share
Share