G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के पक्का तालाब भिटौरा रोड पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल हों गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के मुराइन मोहल्ला निवासी सुनील सोनी का 18 वर्षीय पुत्र राज सोनी बाईक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था। जब उसकी बाइक कोतवाली क्षेत्र के पक्का तालाब भिटौरा रोड पर पहुंची तभी ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दिया। ट्रक की टक्कर से बाइक सवार राज सोनी रोड पर गिरकर घायल हो गया। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन घटना स्थल पर पहुंचे और घायल अवस्था में उसको अपने प्राइवेट वाहन से इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share