G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिला उद्यान अधिकारी डा० रमेश पाठक द्वारा जानकारी दी गयी कि दिनांक 13.05.2026 को आंधी तूफान से जनपद में केला/आम की फसल में क्षति हुयी है। जनपद के केला/आम उत्पादक कृषकों को सूचित किया जाता है कि यदि आपकी केला/आम की फसल में आंधी तूफान के कारण क्षति हुयी है तो उसकी सूचना निम्नानुसार क्षेत्र प्रभारियों को अपने प्रार्थना-पत्र, आधार, खतौनी व प्रक्षेत्र की जियोटैग फोटोग्राफ दिनांक 23.05.2026 तक उपलब्ध कराये ताकि क्षति पूर्ति हेतु कार्यवाई की जा सके-

क्षेत्र प्रभारी का नाम पदनाम- डा० सुनील कुमार, स०उ०नि०- तेलियानी, बहुआ, ऐराया- मोबाइल नंबर – 9452073794, क्षेत्र प्रभारी का नाम पदनाम- धर्मेन्द्र सिंह, स०उ०नि०- हस्वा, भिटौरा, मलवा- मोबाइल नंबर – 7652088495, क्षेत्र प्रभारी का नाम पदनाम- पंकज कुमार पटेल, स०उ०नि०- , हथगांव, असोथर, विजयीपुर- मोबाइल नंबर – 9140136988, क्षेत्र प्रभारी का नाम पदनाम- मयंक राज, स०उ०नि०- खजुहा, अमौली, देवमई धाता- मोबाइल नंबर – 9919779564, विस्तृत जानकारी कार्यालय जिला उद्यान अधिकारी कार्यालय विकास में सम्पर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share