G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के विकास भवन सभागार में पवन कुमार मीना, मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन किया गया। उप कृषि निदेशक द्वारा बैठक का संचालन करते हुए गत बैठक में आयी शिकायतों के अनुपालन के सम्बन्ध मे कृषकों को अवगत कराते हुए शासन की लाभार्थी परख योजनाओं की जानकारी देते हुए कृषि निवेश उपलब्धता एवं खरीफ सत्र हेतु बीजों की बुकिंग कराये जाने के सम्बन्ध में कृषकों को अवगत कराते हुए बैठक में उपस्थित कृषकों को फार्मर रजिस्ट्री को अनिवार्य रूप से कराये जाने के साथ अन्य कृषको को भी फार्मर रजिस्ट्री कराने हेतु जागरूक कर उन्हें इस कार्य हेतु प्रेरित कर उनकी फार्मर रजिस्ट्री को अनिवार्य रूप से कराये जाने की अपील की गयी। उद्यान निरीक्षक द्वारा उद्यान विभाग में संचालित विभागीय योजनाओं की नवीनतम कृषि तकनीकी जानकारी कृषकों को दी गयी। इसके साथ ही कृषकों को प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य एवं प्रस्संकरण उद्यम औपचारिकीकरण योजना के अन्र्तगत लघु उद्यम अनुदान पर प्राप्त कर अपनी आय दोगुनी किये जाने, मुख्यमंत्री फल उद्यान योजना, आर० के० वी० वाई योजना, एकीकृत बागवानी मिशन आदि योजनाओं की विस्तृत तकनीकी जानकारी प्रदान कर योजनाओं में अनुमन्य अनुदान एवं उसके लाभ के बारे में बताया गया। जिला कृषि अधिकारी द्वारा कृषि निवेश, बीज / उर्वरक उपलब्धता वितरण के बारे में कृषकों को अवगत कराते हुए बताया गया कि वर्तमान खरीफ सत्र हेतु जनपद में पर्याप्त उर्वरक उपलब्धता है, समितिवार उर्वरक का प्रेषण कराते हुए जोत के आधार पर नियमानुसार उर्वरक वितरण कराया जायेगा। कृषकों से आवश्यकता/मांग के अनुसार ही उर्वरक क्रय करने एवं उर्वरक का भण्डारण न किये जाने की अपील की गयी। डॉ जगदीश किशोर, कृषि वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा खरीफ फसलों की उन्नत व नवीनतम जानकारी के साथ कीट नियंत्रण आदि के बारे कृषकों को विस्तृत जानकारी उपलब्ध करायी गयी।।अधीक्षण अभियन्ता, विद्युत द्वारा कृषकों की समयबद्ध सिंचाई हेतु विद्युत आपूर्ति की माग एवं ऐसे कृषक जिनके विद्युत के स्मार्ट मीटर प्रीपेड से पोस्टपेड हो चुके है अभी तक काफी कृषकों की विद्युत आपूर्ति बाधित है को चालू कराये जाने के क्रम में कृषकों को अवगत कराया गया कि ऐसे कृषक जिनके स्मार्ट मीटर प्रीपेड से पोस्टपेड हो चुके है वह बकाया विद्युत बिल जमा न होने के कारण उनकी विद्युत सप्लाई बाधित है उन कृषकों को अपने विद्युत बिल का 10 प्रतिशत धनराशि को कामन सर्विस सेन्टर / जनसेवा केन्द्र के माध्यम से जमा कर देने के उपरान्त तत्काल उनकी विद्युत आपूर्ति विभाग द्वारा स्वतः ही बहाल कर दी जायेगी। इसके साथ ही बैठक में उपस्थित कृषकों से ग्रीष्म ऋतु एवं भीषण गर्मी के दृष्टिगत भारी लोड वाले उपकरणों को आवश्यकता के अनुसार ही चलाये जाने एवं अन्य कृषकों एवं जनमानस को भी इस सम्बन्ध में जागरूक करने की अपील की गयी। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा किसान दिवस में उपस्थित कृषकों से फार्मर रजिस्ट्री को अवश्य कराये जाने अपील की गयी एवं कृषकों को अवगत कराया गया कि भविष्य में फार्मर रजिस्ट्री करा चुके कृषकों को सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ प्राप्त हो सकेगा, आसान ऋण सुविधा के साथ फसल बीमा क्षतिपूर्ति का भुगतान एवं उर्वरक, बीज पर सब्सिडी प्राप्त होगी। फार्मर रजिस्ट्री का कार्य पूर्ण हो जाने से डिजिटल भू-रिकार्ड होने के साथ कागजी कार्यवाही से मुक्ति मिलेगी। किसान दिवस में उपस्थित समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि किसान दिवस में कृषकों द्वारा उपलब्ध कराये जा रहे शिकायती प्रार्थना पत्रों का गुणवत्ता परख निस्तारण मौके पर जाकर करे एवं शिकायतकर्ता को मौके पर बुलाकर समस्या का निराकरण करायें तथा जिन शिकायतों का निराकरण तत्काल सम्भव नहीं है उनमें एक टाइम निर्धारित कर कृषकों को अवगत कराकर निर्धारित समय सीमा के अन्दर शिकायतो का निराकरण कराये। इसके साथ कृषकों के फोन को प्रत्येक दशा में रिसीव किये जाए एवं उनके द्वारा बतायी जा रही समस्याओं का संज्ञान लेकर गुणवत्ता परख निस्तारण कराये ताकि कृषकों में असंतोष का भाव व्याप्त न हो। बैठक के अन्त में उप कृषि निदेशक द्वारा उपस्थित समस्त अधिकारियों व कृषकों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए मुख्य विकास अधिकारी की अनुमति से किसान दिवस बैठक को समाप्त किया गया। इस अवसर पर सत्येन्द्र सिंह, उप कृषि निदेशक, अधीक्षण अभियन्ता, विद्युत, जिला कृषि अधिकारी, जिला कृषि रक्षा अधिकारी, उप मुख्य चिकित्साधिकारी, अपर जिला सहकारी अधिकारी, अधिशाषी अभियन्ता विद्युत प्रथम द्वितीय एवं तृतीय, अधिशाषी अभियन्ता, सिंचाई, अग्रणी जिला प्रबन्धक, सहायक अभियन्ता, विद्युत भण्डार गृह एवं सहायक अभियन्ता, विद्युत कार्यशाला, भूमि संरक्षण अधिकारी, ई०ई०सी, सहायक अभियन्ता, उद्यान निरीक्षक, सहायक अभियन्ता, ड्रेनेज खण्ड, ज्येष्ठ कृषि विपणन निरीक्षक, दुग्ध निरीक्षक, गन्ना पर्यवेक्षक, जिला विकास प्रबन्धक (नाबार्ड) एवं भूमि संरक्षण अधिकारी रा० जला० सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी एवं भूपेन्द्र कुमार, शिवधेश मौर्य लोकनाथ पाण्डेय, सत्य प्रकाश तिवारी सहित अन्य कृषकगण एवं भारतीय किसान यूनियन तथा किसान संघ के पदाधिकारी उपस्थित हुए।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share