G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के चौफेरवा गाँव के समीप तेज रफ्तार बाइक सवार दूसरी बाइक से टकरा कर रोड पर गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने घायल की हालत गम्भीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थरियांव थाना क्षेत्र के जयसिंहपुर गाँव निवासी सुरेश का 30 वर्षीय पुत्र महेंद्र बाइक पर सवार होकर घर से रिश्तेदारी में जा रहा था। जब उसकी बाइक कोतवाली क्षेत्र के चौफेरवा गांव के समीप पहुंची तभी तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर दूसरी बाइक से टकराकर गिर गई। जिससे बाइक चालक महेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। फोन कर घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स के ई.एम.टी शिव शरन व पायलेट गुलाब ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने घायल की हालत गम्भीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद दूसरी एंबुलेंस से कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share