उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में आज पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक द्वारा थाना जाफरगंज का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव, बैरक, पुलिस आवास, विवेचना कक्ष, CCTNS कार्यालय, शस्त्रागार, भोजनालय, मिशन शक्ति केंद्र, मालखाना, हवालात एवं अन्य व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण कर, रिक्रूट आरक्षियों को ड्यूटी से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण उपरांत पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना प्रभारी, समस्त उप निरीक्षकों तथा कार्यालय के अधिकारी/कर्मचारियों के साथ बैठक आयोजित कर कानून-व्यवस्था, लंबित प्रकरणों के निस्तारण, विवेचनाओं की गुणवत्ता एवं CCTNS प्रणाली की समीक्षा की गई। द्वारा निर्देशित किया गया कि CCTNS प्रणाली को नियमित रूप से अद्यतन रखा जाए तथा लंबित विवेचनाओं का शीघ्र, गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही विवेचनाओं में समयबद्ध कार्यवाई, अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव एवं थाना परिसर में अनुशासन और स्वच्छता बनाए रखने हेतु संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

