उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 के बाईपास पर थाने के सामने अज्ञात लाल कलर की कार ने पैदल हाईवे पार करते समय दो युवको को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे दोनों युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था मे उनको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार कौशाम्बी जनपद के सैनी थाना क्षेत्र के रायतारापर गाँव निवासी हरिश्चंद का पुत्र शुगर और गाँव निवासी बुधई का पुत्र सुरेश फतेहपुर निमंत्रण में शामिल होने आए थे। तभी नेशनल हाइवे 2 के थरियांव बाईपास थाने के सामने रोड पार करते समय उनको तेज रफ्तार चार पहिया वाहन टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना पर पहुँची पीआरबी व सीसी टीम प्रभारी सतीश पवार ने अपने वाहन से घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे है। घायलों के साथ मौजूद मोतीलाल पुत्र बैजनाथ निवासी नंद का पुरवा थाना पंइसा कौशांबी जो कि घायलों के रिश्तेदार है। ने बताया कि यह लोग अपने गांव से सुकूई- सेमरा गाँव निमंत्रण में सामिल होने जा रहे थे तभी हादशे में दोनों घायल हो गए है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

