G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के विजयीपुर विकास खंड के ग्राम कटारिया में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत ग्रुप) के कार्यकर्ताओं ने गांव की मूलभूत समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया। किसानों ने गांव में जलभराव, जर्जर सड़कें और तालाबों की सफाई न होने पर नाराजगी जताते हुए प्रशासन के खिलाफ धरना दिया। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने कहा कि गांव के तालाबों में गंदगी और सूखे की स्थिति बनी हुई है, जिससे पशुओं के लिए पानी का संकट खड़ा हो गया है। साथ ही गंदगी के कारण बच्चों में बीमारियों का खतरा भी बढ़ रहा है। किसानों ने मांग की कि गांव के सभी तालाबों की तत्काल सफाई कराकर उनमें स्वच्छ पानी भरवाया जाए, ताकि गर्मी के मौसम में पशुओं को पर्याप्त पानी मिल सके। इसके अलावा दुर्गा माता मंदिर तक बने आईसीसी मार्ग और कारंजा सड़क की जर्जर हालत को भी प्रमुखता से उठाया गया। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क खराब होने से आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। ज्ञापन में कोटेदार के घर से होली माता स्थल तक कारंजा और नाली निर्माण की मांग भी शामिल रही। किसानों का कहना था कि नाली न होने से जलभराव की समस्या लगातार बनी रहती है। धरने की सूचना मिलने पर नए तहसीलदार अरविंद कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसानों और ग्रामीणों के साथ गांव का दौरा कर समस्याओं का भौतिक निरीक्षण किया। तहसीलदार ने जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया, जिसके बाद भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने धरना समाप्त कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share