उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के औग थाना क्षेत्र के कस्बे के जेनेक्स कम्प्यूटर एकेडमी की छात्रा पायल देवी ने अग्निवीर एयर फोर्स परीक्षा में उत्तर प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल कर पूरे जिले का नाम रोशन किया है। ग्राम गोपालपुरी अभयपुर, औंग निवासी पायल देवी के पिता धर्मेंद्र क्षेत्र की एक फैक्ट्री में मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। सीमित संसाधनों और तमाम अभावों के बावजूद पायल ने कठिन मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के दम पर यह ऐतिहासिक सफलता पाई है। जेनेक्स कम्प्यूटर एकेडमी के संचालक सूरज ने बताया कि पायल शुरू से ही बेहद मेहनती और अनुशासित छात्रा रही है। जीनेक्स कोचिंग के मार्गदर्शन में तैयारी कर पायल ने प्रदेश स्तर पर दूसरी रैंक हासिल की। उनकी यह उपलब्धि आज क्षेत्र की बेटियों के लिए मिसाल बन गई है। पायल की इस कामयाबी की खबर मिलते ही पूरे औंग क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। क्षेत्रवासियों, शिक्षकों एवं शुभचिंतकों ने घर पहुंचकर पायल और उसके परिवार को बधाई दी। सभी ने पायल के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।पायल की सफलता साबित करती है कि हौसले बुलंद हों तो कोई भी मंजिल दूर नहीं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

