उत्तर रदेश फतेहपुर ज़िले के कासिमपुर में रहने वाली उभरती कलाकार एवं यूट्यूबर ज़ेनी ज़हरा आज अपनी कला और प्रतिभा से लोगों के बीच एक अलग पहचान बना रही हैं। मूल रूप से लखनऊ शीश महल से जुड़ी ज़ेनी कोरोना काल से अपने नाना और मामा के साथ कासिमपुर में रह रही हैं। आपको बताते चलें जनपद फतेहपुर विकास खंड हथगाम में एक ऐसा घर है जहां के ज़मीदार चौधरी इकबाल हुसैन जैसी महान हस्ती रहती थी जिनके बारे में बताया जाता है की वह 365 गांव के ज़मीदार थे। पूरा साल अपनी ही ज़मीन पर चलते थे ऐसे घराने की ज़ेनी ज़हरा बचपन से ही कला के प्रति विशेष रुचि रखने में माहिर ज़ेनी ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर अपनी प्रतिभा को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है। ज़ेनी कई कला प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का परिचय दे चुकी हैं। वह एक सुसंस्कृत और प्रतिभाशाली कलाकार होने के साथ-साथ घरेलू कार्यों में भी रुचि रखती हैं। आज उनकी बनाई गई पोर्ट्रेट पेंटिंग्स लोगों को इतनी पसंद आ रही हैं कि लोग उन्हें विशेष ऑर्डर भी देते हैं। ज़ेनी एक सफल यूट्यूबर भी हैं और उनका चैनल “Crafter Zeni” लोगों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। उनकी वीडियो को दर्शकों का खूब प्यार मिलता है और उनकी कई वीडियो वायरल भी हो चुकी हैं। परिवार ने जीवन में कठिन समय भी देखा। उनके पिता का एक वर्ष पूर्व इराक के करबला में हृदयाघात के कारण निधन हो गया था। इसके बावजूद ज़ेनी ने हिम्मत नहीं हारी और अपने सपनों को पूरा करने की दिशा में लगातार आगे बढ़ती रहीं। लोगों को उम्मीद है कि यह प्रतिभाशाली बच्ची आगे चलकर अपने माता-पिता, परिवार और अपने मामा इमरान हुसैन का नाम और अधिक रोशन करेगी। माशाअल्लाह, ज़ेनी ज़हरा की प्रतिभा और मेहनत आने वाले समय में उन्हें बड़ी पहचान दिला सकती है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414
