उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र में ज़िम्मेदारों की मिली भगत से अवैध आढ़त का कारोबार खूब फलफूल रहा है। इस समय किसानों के खेत में खरबूजे की फसल तैयार है। किसान अपने खेतों से खरबूजा लेकर शहर मंडी में बेचने के लिए निकलता है। किसान मंडी तक पहुंचे इससे पहले ही रास्ते मे अवैध रूप से सजी आढ़त में अपना खरबूजा बेचकर वापस घर को लौट जाता है। उसको तो यह भी नही पता कि उससे जो कमिशन लिया गया है।
वह किस बात का है जबकि वैध आढ़त सरकारी मंडी से रजिस्टर्ड होती है आढ़तिया जो कमीशन लेता है उसके बदले किसान को सारी सुविधाये भी उपलब्ध कराता है। जैसे कमीशन और अन्य शुल्क सरकार द्वारा तय किए जाते है, किसानों के लिए नीलामी की ब्यवस्था, पीने के पानी की ब्यवस्था, विश्राम गृह, पक्की रसीद ( काटा पर्ची ) जैसी सुविधाएं होती है। ना कि रोड किनारे अवैध रूप से एक इलेक्टानिक काटा और एक रजिस्टर लेकर बैठ गए और शुरू हो गया अवैध कारोबार।
इससे पूर्व कोतवाली क्षेत्र के भिटौरा रोड बाईपास चौराहे पर एक मंडी जो खुद ज़मीन में शुरू की गई थी। प्रशासन ने उसको अवैध मानते हुए बन्द करवा दिया। जबकि यह अवैध रूप से संचालित आढ़त रोड की पटरी पर संचालित है जिससे आढ़त के समय आवागमन भी बाधित होता है। अगर आपको अवैध आढ़त संचालन देखना है तो पहुंच जाए सदर कोतवाली क्षेत्र के भिटौरा रोड पक्का तालाब और अटल बिहारी पार्क के बीच सुबह 7 बजे से शुरू होकर समाप्ति तक चलता रहता है यहां रोज़ कई टन खरबूजा बेचा और खरीदा जाता है। और ज़िम्मेदार जानबूझ कर अनजान बने हुए है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414
