G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के औगासी रोड बांदा बॉर्डर पर बाइकों की भिड़ंत में दोनों बाइक सवार पिता-पुत्र सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में सभी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने जांच के उपरांत पिता को मृत घोषित करते हुए घायलों का इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार बाँदा जनपद के समगरा गाँव निवासी जगदेव सैनी का 50 वर्षीय पुत्र गुलाब सैनी अपने 25 वर्षीय पुत्र अनिल सैनी के साथ बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए जा रहा था।

तभी गाँव के समीप असोथर थाना क्षेत्र के कठौता गाँव निवासी शिया राम का 18 वर्षीय पुत्र सामने से बाइक पर सवार हो कर आ गया और दोनों बाइको की जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसमें दोनों बाइक सवार पिता-पुत्र सहित तीन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। हादशे कि जानकारी घायलो के परिजनों को हुई तो तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे और घायलो को अपने प्राइवेट वाहन से इलाज के लिए फतेहपुर जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने एक बाइक सवार पिता को मृत घोषित करते हुए उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्च्युरी हाउस में रखवा कर घायल अनिल व दूसरे बाइक सवार सुनील का इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share