Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के कस्बे चौडगरा में पड़ रही भीषण गर्मी और लू को देखते हुए समाज सेवी संगठन पूर्वी माता सेवा समिति ने मानवता की मिसाल पेश किया गया। समिति के पदाधिकारियों ने मंगलवार को ओवर ब्रिज के नीचे स्टाल लगाकर राहगीरों को शीतल शरबत वितरित किया।गर्मी से बेहाल लोगों के लिए समिति का यह प्रयास बड़ी राहत लेकर आया। सड़क से गुजरने वाले राहगीरों, मजदूरों और वाहन चालकों को रोक-रोककर शीतल पेय पिलाया गया। लोगों ने समिति के इस सराहनीय कार्य की जमकर प्रशंसा की। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष दशरथ सिंह परिहार ने कहा कि भीषण गर्मी में इंसान का हाल बेहाल है। ऐसे में प्यासे को पानी पिलाना सबसे बड़ा पुण्य है। प्रमुख रूप से भूपेंद्र त्रिपाठी, आलोक गौड़,रिंकू सिंह,सतीश चौहान,जवाहर तिवारी,कुलदीप तिवारी,रामप्रकाश तिवारी, भाकियू सावित्री गुट के जिला उपाध्यक्ष अमित बाजपेई,अमित पटेल, आशुतोष अवस्थी, मुन्ना परिहार, जितेंद्र सिंह, अभिषेक पांडेय, पंकज शर्मा, अभिषेक तिवारी, सरवन, रामप्रकाश सविता सहित समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे। सभी ने श्रमदान कर शरबत वितरण में सहयोग किया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By