उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के जहानाबाद थाना क्षेत्र के गाँव लहुरी सरांय में बीती रात किसान के घर से अज्ञात चोरों ने मकान के छत से जीना के दरवाजे की कुंडी खोल कर घर में प्रवेश कर कमरे रखे बक्से से लाखों रुपये कीमत के जेवरातो की चोरी कर ले गये। भुक्त भोगी की तहरीर पर पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। ग्राम लहुरी सरांय निवासी किसान मुकेश उत्तम मंगलवार की रात घर के दरवाजे के सामने सो रहे थे। जबकि मुकेश के पुत्र व बहू मकान की छत में जीना के दरवाजे की कुंण्डी लगा कर ऊपर गहरी निंद्रा में सो रहे थे कि इसी बीच अज्ञात चोर मकान की छत मे आकर जीना के दरवाजे पर लगी कुंण्डी खोल कर आंगन में प्रवेश कर कमरे में रखे बक्से का ताला खोल कर एक जोडी़ सोने के झाला, एक अगूठी सोने की एक जोडी़ सोने की कील, एक जोडी़ चांदी के पायल, बच्चों की एक जोडी़ चांदी की चैन की चोरी कर चोर जीने के दरवाजे की कुंण्डी लगा कर छत से ही निकल गये। बताया जाता है कि जब रात के करीब ढाई बजे मुकेश उत्तम के नाती लघु शंका के लिए उठा तो आंगन के जगले से देखा कि कमरे का दरवाजा खुला पड़ा है। तो इसकी सूचना परिजनों को दिया। शोर मचने पर स्वजनों ने अंदर जाकर देखा कि बक्से का सामान बिखड़ा पड़ा है और सोने चांदी के जेवरात गायब है तो कोहराम मच गया। रात में घटना की सूचना ग्रह स्वामी ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल किया। कार्य वाहक थाना प्रभारी वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि चोरी का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

