उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधानगर थाना क्षेत्र के बॉक्सपुर तपस्वी नगर रेलवे अंडर पास की समीप अनियंत्रित बाइक सवार रोड पर गिरकर घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार ललौली थाना क्षेत्र के दतौली गांव निवासी घनश्याम सिंह का 29 वर्षीय पुत्र आकाश सिंह बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए शहर आ रहा था। जब उसकी बाइक राधा नगर थाना क्षेत्र के बक्सपुर तपस्वी नगर के समीप पहुंची तभी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। जिससे बाइक चालक आकाश सिंह घायल हो गया। हादसे की जानकारी स्थानीय समाज सेवी अशोक तपस्वी को हुई तो तुरंत अपने प्राइवेट एंबुलेंस से घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views:
0
