उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो अज्ञात महिलाओ की मौत हो गई। पुलिस मृतिकाओ के शव के शिनाख्त के प्रयास में लगी थी सफलता न मिलने पर शव का पोस्टमार्टम करवा कर उनका अंतिम संस्कार कर दिया। जानकारी के अनुसार हुसैनगंज थाना क्षेत्र में रोड हादशे में लगभग 40 वर्षीय घायल महिला को इलाज के लिए हुसैनगंज सीएचसी पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे थे तभी इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसी तरह मलवा थाना क्षेत्र के कुरुस्ती कला के समीप रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आकर एक लगभग 40 वर्षीय महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों के शवों को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास में लगी थी। सफलता न मिलने पर पोस्टमार्टम करवा कर उनके शवो का अंतिम संस्कार कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

