G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर-दो आवास विकास कॉलोनी के सभासद दीपक कुमार मौर्य ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर क्षेत्र में गंभीर जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की गुहार लगाई है। उन्होंने सीओ सिटी ऑफिस के पास पुलिया एवं अंबेडकर शिक्षा सदन स्कूल, डीपी पब्लिक इंटर मीडिएट स्कूल पूर्वी रानी कॉलोनी के आसपास स्थायी मड पंप/पंपिंग व्यवस्था लगाने की मांग की है।सभासद ने पत्र में बताया कि आबूनगर क्षेत्र में सीओ सिटी ऑफिस के पास लंबे समय से बारिश और नालियों का पानी जमा होने से लोगों का निकलना दूभर हो गया है। स्थानीय नागरिकों, दुकानदारों और राहगीरों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। सबसे ज्यादा असर स्कूली बच्चों पर पड़ रहा है। अंबेडकर शिक्षा सदन स्कूल और डीपी पब्लिक इंटरमीडिएट स्कूल के पास कई-कई दिनों तक पानी भरा रहने से छात्र-छात्राएं स्कूल नहीं पहुंच पा रहे। इससे उनकी पढ़ाई बाधित हो रही है।पत्र में कहा गया है कि जलभराव से क्षेत्र में दुर्गंध, मच्छरों का प्रकोप और संक्रामक बीमारियों का खतरा लगातार बना हुआ है। आवागमन भी पूरी तरह प्रभावित है। दीपक कुमार मौर्य ने जनहित और विद्यार्थियों के भविष्य को देखते हुए डीएम से मांग की है कि सीओ ऑफिस के पास पुलिया के निकट स्थायी मड पंप लगवाया जाए और जल निकासी की समुचित व्यवस्था हो। उन्होंने संबंधित विभाग व नगर पालिका को निर्देश देने और समस्या का स्थलीय निरीक्षण कराकर शीघ्र कार्रवाई का अनुरोध किया है।सभासद ने कहा कि समय रहते कदम न उठाए गए तो बरसात में स्थिति और भयावह हो सकती है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share