G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में दीप्ति त्रिपाठी), जिला कार्यक्रम अधिकारी ने अवगत कराया है कि उ०प्र० शिक्षा परिषद के नियंत्रणधीन संचालित विद्यालयों / मान्यता प्राप्त बेसिक विद्यालयों में ग्रीष्म कालीन अवकाश घोषित होने के दृष्टिगत जिलाधिकारी के अनुमोदन दिनांक 19.05.2026 के द्वारा जनपद के समस्त संचालित आंगनबाड़ी केन्द्रो पर दिनांक 20.05.2026 से 14.06.2026 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया जाता है। उक्त अवकाश अवधि में आँगन बाड़ी केन्द्रो पर 03-06 वर्ष आयु वर्ग के बच्चे उपस्थित नही होगे, परन्तु ऑगनबाड़ी कार्यकत्रियां अपने-अपने केन्द्र पर उपस्थित रहते हुए पोषण ट्रैकर एप पर नियमित रूप से कार्य करेंगी, आँगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं द्वारा लाभार्थियों का पोषण ट्रैकर एप पर आधार सत्यापन, राशन वितरण, लाभार्थियों का वजन मापन तथा गृह भ्रमण सहित समुदाय आधारित गतिविधियों एवं अन्य शासकीय कार्यो का निष्पादन पूर्व की भांति किया जायेगा।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share