उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर मंगलवार को कांग्रेस कार्यालय ज्वालागंज में जिला व शहर कांग्रेस के संयुक्त तत्वावधान में श्रद्धांजलि गोष्ठी का आयोजन किया गया। कांग्रेसियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया और उनके योगदान को नमन किया। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष महेश द्विवेदी ने राजीव गांधी को ‘शांति दूत एवं महान आत्मा’ करार दिया। उन्होंने कहा कि आज के भाजपाई नेताओं को उनसे सबक लेना चाहिए।
द्विवेदी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी के बयान का बचाव किया। उन्होंने पूछा, “गद्दार की परिभाषा क्या है? जो देश हितों से समझौता कर ले, देश की संप्रभुता नष्ट कर दे, उसे गद्दार नहीं तो क्या कहा जाएगा?” उन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि अमेरिका द्वारा युद्ध विराम की घोषणा और ट्रंप के आदेशों पर पेट्रोल डीजल खरीद करना देश के साथ गद्दारी है।शहर अध्यक्ष आरिफ गुड्डा ने राजीव गांधी को कर्तव्य पथ पर सत्य के साथ अडिग रहने वाला शासक बताया। उन्होंने कहा, “देश की प्रगति ही उनके जीवन का एकमात्र उद्देश्य था, जिसके लिए उन्होंने अपने प्राणों की आहुति तक दे दी। उनके कार्यों के लिए देश सदैव ऋणी रहेगा।गुड्डा ने वर्तमान स्थिति पर दुख जताते हुए कहा कि आज भारत की स्थिति इतनी निरीह हो गई है कि उसके निर्णय अमेरिका ले रहा है। इससे दुखद कुछ नहीं हो सकता। गोष्ठी का संचालन पं. राम नरेश महराज ने किया। इस दौरान पार्टी प्रवक्ता ई. देवी प्रकाश दुबे, निजामुद्दीन, अखण्ड प्रताप सिंह, महिला शहर अध्यक्ष रेखा पासवान, शकीला बानो, मालती देवी, सैयद सहाब अली, नवनीत तिवारी, चौधरी मोइन राइन, कौशल कुमार शुक्ला, अकरम काले, अजय बच्चा, डॉ. अब्दुल हमीद, राजीव श्रीवास्तव, मो. रज्जाक, धर्मेंद्र सिंह, नाजिम राइन समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

