उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के गम्हरी गाँव मे स्थित आदर्श जूनियर हाईस्कूल के समीप बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक से गिरकर महिला गम्भीर रूप से घायल हो गई। इलाज के लिए उसे अस्पताल पहुंचाया गया जहाँ डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वही सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कुवांपार गांव निवासी श्रीचंद निषाद की गग 43 वर्षीय पत्नी उर्मिला देवी अपने जेठ उदल के साथ बाइक पर सवार होकर कुवांपार से असोथर क्षेत्र के एक गांव जा रही थीं। बताया जा रहा है कि जब बाइक गम्हरी गाँव मे स्थित आदर्श जूनियर हाईस्कूल के पास पहुंची तभी अचानक बाइक अनियंत्रित होने से उर्मिला देवी उछलकर सड़क पर गिर गई,

जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गाजीपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। मृतिका अपने पीछे तीन पुत्र और एक पुत्री को रोता बिलखता छोड़ गई हैं। इनमें विजयपाल (23), सरवन (18), सपना (14) और आशीष (12) शामिल हैं। जिसमे बड़े पुत्र विजयपाल की शादी हो चुकी है। अचानक हुई इस घटना से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

