Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिलें की बिन्दकी कोतवाली क्षेत्र के घरई खेड़ा गाँव में महिला को जहरीले साँप ने काट लिया। साँप काटने की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो परिजन उसको इलाज के लिए अस्पताल ला रहे थे तभी रास्ते में उसकी मौत हो गयी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के घरईखेड़ा गांव निवासी पुत्तन की 32 वर्षीय पत्नी सदाप्यारी मंगलवार की बुधवार की दोपहर घर पर काम कर रही थी। तभी उसको जहरीले साँप ने काट लिया। साँप काटने की जानकारी जब परिजनो को हुयी तो तुरन्त परिजन उसको इलाज के लिए सीएचसी लाये जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। गया। तभी जिला अस्पताल लाते समय उसकी रास्ते में मौत हो गयी। वही सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी मृतिका के भाई अखिलेश ने दी है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By