उत्तर प्रदेश प्रतापगढ़ जिले के मानिकपुर थाना क्षेत्र के बड़गौ गाँव के खलिहान में रखी धान की फसल आग से जलकर राख हो गई।रंजिशन खलिहान में रखी 3 बीघा की फसल

को किसी असामाजिक तत्व ने आग लगा दी। जिसके चलते जहां की फसल जलकर पूरी फसल स्वाहा हो गई। पीड़ित किसान ने अज्ञात के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।

मानिकपुर थाना क्षेत्र के बड़गौ निवासी सुनील कुमार उपाध्याय ने 3 बीघा धान की फसल को कटवाकर पिटवाने के लिए खलिहान में रखा था।

अज्ञात बदमाशों ने रंजिशन रात के अंधेरे में चुपके से आग लगा दी। जिससे फसल धू-धू करके जलने लगी, तो जानकारी होने पर पहुंचे परिजन व ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया।

परंतु सफल न होने पर फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक खलिहान की पूरी फसल जलकर राख हो गई।

अनुमान के अनुसार लगभग एक लाख रुपए का नुकसान हुआ है। पीड़ित किसान सुनील कुमार ने अज्ञात असामाजिक तत्व के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।:- शहबाज खान की खास रिपोर्ट

By

Share
Share