G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र में मंदिर से लौट रही महिला से चेन छीनने वाला शातिर आरोपी 72 घंटे के अंदर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। कोतवाली पुलिस, SOG और इंटेलिजेंस विंग की संयुक्त टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लूटी गई चेन का लॉकेट, मोती और वारदात में इस्तेमाल मोबाइल व साइकिल बरामद कर लिया। 17 मई 2026 को सुबह करीब 10 बजे मुंडाइनटोला हनुमान मंदिर से पूजा कर लौट रहीं महिला के गले से अज्ञात युवक लॉकेट छीनकर फरार हो गया था। 18 मई को पीड़िता की बेटी की तहरीर पर कोतवाली में मु0अ0सं0 204/2026 धारा 304(2) BNS के तहत केस दर्ज हुआ।।पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देश पर चलाए गए अभियान में पुलिस ने 21 मई को दोपहर करीब 2:13 बजे आई टी आई रोड, GGISI के सामने से आरोपी को दबोच लिया। निशांत सिंह पुत्र रंजन, उम्र 20 वर्ष, निवासी शहजादीपुर जोनिहा, थाना बिंदकी हाल पता- राम अग्रहरी डिग्री कॉलेज के पास गाजीपुर बस स्टैंड, राधानगर। एक लॉकेट, चार मोती, घटना में प्रयुक्त मोबाइल और एक रेंजर साइकिल। आरोपी निशांत ने बताया कि वह क्रिकेट बेटिंग ऐप पर पैसे लगाता था। काफी रकम हार जाने के बाद घरवालों के डर से उसने 17 मई को महिला से चेन छीन ली। डर था कि माता-पिता पैसे के बारे में पूछेंगे तो डांट पड़ेगी। बरामदगी के बाद मुकदमे में धारा 317(2) BNS की बढ़ोतरी कर आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share