उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में दहेज अभिशाप है कलंक है दहेज उत्पीड़न व दहेज प्रथा को बढ़ावा देने वाले अपराधी है समाज के ऐसे दरिंदे जो दहेज उत्पीड़न में हत्या जैसा जघन्य कृत्य करते हैं फांसी की सजा होनी चाहिए समाज दहेज मुक्त होना चाहिए दहेज उत्पीड़न करने वालों का सामाजिक बहिष्कार सुनिश्चित होना चाहिए। सरकार से निवेदन पूर्वक अपील ऐसे कड़े कानून का प्राविधान हो कि सोच से दहेज उत्पीड़न का कीड़ा मर जाए मेकओवर एकेडमी की संचालिका रेशम मेहरोत्रा के नेतृत्व में महिलाओं छात्राओं ने रोष आक्रोश व्यक्त कहा दहेज उत्पीड़न दानव को सदा के लिये नष्ट कर देना चाहिए। देश भर में जितनी भी महिलाएं दहेज प्रथा के चलते काल के गाल में समा गई है। उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि तब दी जा सकेगी जब हम हमारी आगे की पीढ़ी को दहेज जैसी कुप्रथाओं से सुरक्षित कर सकेंगे। दहेज प्रथा के विरोध में रेशम मेहरोत्रा के नेतृत्व में ममता विमला छवि प्रियंका सावित्री शिखा वन्दना रीना अल्का मधु बबीता अंशिका अनुराधा अर्चना साहू आरती गुप्ता कविता पाल मुस्कान गुप्ता नुस्नीन खान राधा सोनी सीमा सोनम सिंह ने दहेज प्रथा का विरोध करते रोष आक्रोश व्यक्त किया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

