उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिला गंगा समिति एवं जिला पर्यावरण समिति की बैठक कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स की अध्यक्षता में संपन्न हुई। उन्होंने खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने क्षेत्र में गंगा/यमुना नदियों के किनारे बसे ग्रामों जिसका पानी नदियों में जाता है, के फिल्टर चेंबरो व नालों की साफ-सफाई कराना सुनिश्चित करें एवं वन विभाग द्वारा ग्रामों का निरीक्षण किया गया है जिसमें जो सुझाव प्राप्त हुए हैं, का नियमानुसार कार्यवाई करते हुए कार्य कराए। उन्होंने कहा कि घाटों की नियमित साफ – सफाई कराए साथ ही घाटों की सभी लाइटों क्रियाशील रहे एवं बाढ़ के दृष्टिगत घाटों में सभी व्यवस्थाये तैयार कर ले (आवश्यकतानुसार नाव,नाविक, साइनेज आदि) की व्यवस्था दुरस्त रखें। उन्होंने कहा कि ओम घाट के पास में गंगा की धारा जो परिवर्तन हुई है, के लिए सेतु निगम के अधिशाषी अभियंता को निर्देशित किया कि गंगा की धारा को सही करने के लिए कार्ययोजना बनाकर 10 जून 2026 तक हर हाल में कार्य पूर्ण कराना सुनिश्चित करें एवं अधिशाषी अभियंता सिंचाई विभाग निरीक्षण कर तकनीकी सहयोग प्रदान करे। उन्होंने कहा कि निर्मल गंगा, अविरल गंगा, जन गंगा, ज्ञान गंगा, अर्थ गंगा के तहत किए जा रहे कार्यों/जन जागरूकता बढ़ाए। उन्होंने कहा कि गंगा के किनारे ग्रामों में ज्यादा से ज्यादा कृषकों को प्राकृतिक खेती के लिए प्रोत्साहित करें।
जिला पर्यावरण समिति की बैठक में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, जैव चिकित्सा अपशिष्ट, ई–वेस्ट प्रबंधन, सिंगल यूज प्लास्टिक की रोकथाम आदि बिंदुओं पर विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने समस्त अधिशाषी अधिकारियों नगर पालिका परिषद/नगर पंचायत को निर्देशित किया कि सिंगल यूज प्लास्टिक की जब्तीकरण की कार्यवाही में तेजी लाए, साथ ही नियमित निरीक्षण कर जब्तीकरण की कार्यवाई करे और जुर्माना भी लगाए। व्यापारियों/दुकानदारो को सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने के लिए जागरूक करे साथ ही कपड़े/जूट के थैले का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करें। डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन अलग अलग(सुखा/गीला)संवेदनशीता के साथ करते हुए इसका निस्तारण नियमानुसार कराये। जैव चिकित्सा अपशिष्ट का निस्तारण सही तरीके से कराये। उन्होंने कहा कि वर्षा काल 2026 में वृक्षारोपण के लिए विभाग वार जो लक्ष्य दिए गए हैं सबंधित विभाग पौध रोपण के लिए गड्ढे खोदान कराकर रिपोर्ट से अवगत कराए। उन्होंने पिछली बैठक की कार्यवाई की पुष्टि की एवं पर्यावरण एवं गंगा समिति से संबंधित बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की और संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), जिला विकास अधिकारी, डीएफओ, डीसी मनरेगा, जिला पंचायत राज अधिकारी, नामित सदस्य/संयोजक नमामि गंगे श्री शैलेन्द्र शरन सिंपल, जिला परियोजना अधिकारी गंगा सुरक्षा समिति ज्ञान तिवारी, खंड विकास अधिकारी, ईओ, समिति के नामित सदस्य सहित सम्बंधित उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

