उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के धाता नगर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने वेतन भुगतान की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी। हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों का आरोप है कि उन्हें कई महीनों से वेतन नहीं मिला है, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। कर्मचारियों ने बताया कि बार-बार अधिकारियों को ज्ञापन देने और समस्या से अवगत कराने के बावजूद अब तक कोई समाधान नहीं निकाला गया। हड़ताल में शामिल स्वास्थ्य कर्मियों ने कहा कि नियमित रूप से ड्यूटी करने के बाद भी समय पर वेतन न मिलना अन्यायपूर्ण है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि जब तक बकाया वेतन का भुगतान नहीं किया जाएगा, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। हड़ताल के चलते प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्वास्थ्य सेवाएं भी प्रभावित होने लगी हैं, जिससे मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मौके पर मौजूद डॉक्टर,स्टॉप नर्स, एनम कर्मचारियों ने शासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से जल्द समस्या का समाधान कराने की मांग की। कर्मचारियों का कहना है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र ध्यान नहीं दिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

