G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के मदारीपुर कला गांव में घर से दुकान सामान लेने जा रहे बृद्ध को अन्ना साँड़ ने हमला कर घायल कर दिया। हादसे की जानकारी उसके।परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन घटना स्थल पर पहुंचे और घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के मदारीपुर कला गांव निवासी मैकू का 60 वर्षीय पुत्र सीता राम आज सुबह अपने खेत गया था। वहाँ से वापस घर लौटने के बाद गांव में स्थित दुकान पर सामान लेने जा रहा था। तभी अन्ना साँड़ ने हमला कर उसको घायल कर दिया। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो घर में हड़कम्प मच गया। तुरंत परिजनों ने फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस के ईएमटी अशोक ने घायल अवस्था में बृद्ध को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share