G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के सहिली गांव में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन बाइक सवार को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने घायल की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के केशरूवा गांव निवासी झूरी का 30 वर्षीय पुत्र गोवर्धन बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था। जब उसकी बाइक मलवा थाना क्षेत्र के सहिली गांव में पहुंची तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन उसकी बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक चालक गोवर्धन गंभीर रूप से घायल हों गया। फोन कर स्थानीयों ने घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दिया सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने घायल की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share