उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली पुलिस की तत्परता से आवेदक का खोया बैग सामान सहित बरामद। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा आमजन की सहायता एवं सुरक्षा हेतु निरंतर प्रभावी कार्यवाई की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 22.05.2026 को समय करीब 00:25 बजे थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत चौकी रेड़इया पर आवेदक संदीप कुमार मिश्रा पुत्र संजय कुमार मिश्रा निवासी पूरे जानकी थाना सरेनी जनपद रायबरेली द्वारा सूचना दी गई कि वह दिनांक 21.05.2026 को लेखपाल परीक्षा देने वाराणसी गया था। परीक्षा समाप्त होने के उपरांत बस द्वारा फतेहपुर बस स्टैण्ड पहुंचे तथा वहां से ई-रिक्शा द्वारा दिल्ली दरबार के पास उतरा, जहां जल्दबाजी में अपना बैग ई-रिक्शा में ही भूल गए। बैग में आवेदक के महत्वपूर्ण प्रमाण पत्र एवं अन्य आवश्यक सामान रखा हुआ था। सूचना प्राप्त होते ही चौकी प्रभारी रेड़इया उ0नि0 सुमित नारायण तिवारी द्वारा तत्काल कोबरा-04 टीम को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। कोबरा-04 टीम द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए समय करीब 01:20 बजे संबंधित ई-रिक्शा को खोजकर आवेदक का बैग समस्त सामान सहित सकुशल बरामद कर लिया गया। अपना खोया हुआ सामान सुरक्षित वापस मिलने पर आवेदक द्वारा पुलिस की त्वरित कार्यवाई एवं सराहनीय सहयोग हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414
