G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के खखरेरू थाना क्षेत्र के दौलतपुर मजरे कोट गांव में बीती रात बड़ा हादसा हो गया। मकान के छज्जे पर बना शौचालय अचानक भरभराकर नीचे गिर गया। जिससे नीचे सो रहे पिता-पुत्र दोनो गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में दोनों को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां डॉक्टर ने प्रतीक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल में डॉक्टर ने पिता को मृत घोषित करते हुए पुत्र को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के दौलतपुर मजरे कोट गांव निवासी छोटा का 34 वर्षीय पुत्र राज कुमार और उसका 13 वर्षीय पुत्र रॉकी बीती रात दोनों पिता-पुत्र अपने घर के बाहर दरवाजे पर सो रहे थे। तभी घर की छत के छज्जे पर बना शौचालय भरभराकर पिता-पुत्र के ऊपर गिर गया। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो घर में हड़कंप बच गया। तुरंत परिजनों ने घायलों को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने पिता राजकुमार को मृत घोषित करते हुए रॉकी को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share