G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने चांदपुर थाने में जनसुनवाई का आयोजन किया। जनसुनवाई के दौरान उन्होंने आमजन की विभिन्न समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता से सुना। एसपी मांगलिक ने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष और समयबद्ध निस्तारण हर हाल में सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में पूरी संवेदनशीलता और पारदर्शिता बरती जाए, ताकि जनता का पुलिस पर भरोसा और मजबूत हो। जन सुनवाई में बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे, जिनके तत्काल समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share