G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में कानून व्यवस्था को और चुस्त-दुरुस्त करने की दिशा में फतेहपुर पुलिस को बड़ी मजबूती मिली है। जनपद को आपातकालीन सेवा UP-112 के तहत 05 नई स्कॉर्पियो गाड़ियां आवंटित की गईं, जिन्हें पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। नई स्कॉर्पियो वाहनों को गाजीपुर, कल्यानपुर, हथगांव, सुल्तानपुर घोष और खखरेरू थाना क्षेत्रों में तैनात किया जाएगा। इन इलाकों में आपात स्थिति में पुलिस का रिस्पॉन्स टाइम अब और कम होगा। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी लाइन प्रगति यादव, यूपी-112 प्रभारी राम केवल पटेल समेत सेवा से जुड़े अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने कहा कि इन वाहनों के शामिल होने से UP-112 की कार्यक्षमता बढ़ेगी। आमजन को समयबद्ध, त्वरित और प्रभावी पुलिस सहायता मिलेगी। यह कदम अपराध नियंत्रण और जनता में सुरक्षा की भावना मजबूत करने में अहम साबित होगा।कार्यक्रम के दौरान SP ने अधिकारियों और कर्मचारियों को वाहनों के बेहतर रखरखाव और प्रभावी उपयोग के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। नई गाड़ियों से दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों में भी पुलिस की पहुंच तेज होगी। आपात कॉल पर तत्काल मदद मिलने से जनता का पुलिस पर भरोसा और मजबूत होगा।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share