G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के कस्बे में घर की छत पर सो रहा युवक नींद में पेशाब करने के लिए उठा तभी वह नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के कस्बा निवासी महावीर का 38 वर्षीय पुत्र सुनील कुमार अपने घर की छत पर सो रहा था। तभी वह नींद में पेशाब करने के लिए उठा और छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो घर में हड़कम्प मच गया। तुरंत उसको इलाज के लिए हरदो सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेज दिया। जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने युवक की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। वही कानपुर लेकर जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share