उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स एवं पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक द्वारा सदर कोतवाली क्षेत्रांतर्गत संचालित वन स्टॉप सेंटर का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा वन स्टॉप सेंटर में महिलाओं एवं बालिकाओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था, अभिलेखों के रख-रखाव तथा पीड़ित महिलाओं को प्रदान की जाने वाली सहायता सेवाओं का गहन अवलोकन किया गया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि महिलाओं की शिकायतों का त्वरित एवं संवेदन शीलता के साथ निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा शासन की मंशानुरूप प्रत्येक पीड़िता को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जाए। जिलाधिकारी ने वन स्टॉप सेंटर में स्वच्छता, गोपनीयता एवं व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिए। *वहीं पुलिस अधीक्षक महोदय ने महिलाओं की सुरक्षा एवं सहायता से जुड़े प्रकरणों में प्रभावी समन्वय स्थापित करते हुए त्वरित कार्यवाई सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

