G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने शुक्रवार को पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में साप्ताहिक परेड की सलामी ली। परेड का निरीक्षण कर उन्होंने पुलिस बल की चुस्ती-दुरुस्ती का जायजा लिया। परेड में पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं के अधिकारी व कर्मचारी, यातायात शाखा और पुलिस लाइन में तैनात जवान शामिल हुए। पुलिस कर्मियों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से फिट रखने के लिए दौड़ भी कराई गई। एसपी ने अनुशासन और एकरूपता बनाए रखने के लिए कराई जा रही टोलीवार ड्रिल को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि ड्रिल नियमित और मानक के अनुसार हो। परेड के बाद एसपी मांगलिक ने पुलिस लाइन स्थित क्वार्टर गार्द, कैंटीन, वर्दी स्टोर, आवासीय कॉलोनी, परिवहन शाखा, यूपी-112 शाखा और पीआरवी वाहनों का बारीकी से निरीक्षण किया। संबंधित शाखा प्रभारियों को व्यवस्थाओं में सुधार के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद साप्ताहिक अर्दली रूम में विभिन्न रजिस्टरों की जांच की गई। लंबित विवेचनाओं पर नाराजगी जताते हुए एसपी ने कहा कि सभी केसों का शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए। विवेचना में पारदर्शिता और समयबद्ध कार्रवाई हर हाल में सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए।इस दौरान क्षेत्राधिकारी लाइन समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share