G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने शुक्रवार को थाना चांदपुर का औचक निरीक्षण किया। करीब एक घंटे तक चले निरीक्षण में एसपी ने थाने की व्यवस्थाओं को बारीकी से परखा और पुलिसिंग को और बेहतर बनाने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए। एसपी ने थाना कार्यालय, अभिलेख, मालखाना, शस्त्रागार, हवालात, महिला हेल्प डेस्क, भोजनालय और बैरक का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने कंप्यूटर पर दर्ज एफआईआर, जीडी और अन्य रजिस्टरों को चेक कर अपडेट रखने के निर्देश दिए।थाना परिसर को साफ-सुथरा रखने और अभिलेखों को सुव्यवस्थित ढंग से मेंटेन करने को कहा। पुराने मामलों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण करने पर जोर दिया। चोरी, लूट जैसी घटनाओं पर अंकुश के लिए गश्त और चेकिंग बढ़ाने के निर्देश दिए।महिला संबंधी अपराधों में संवेदनशीलता बरतने और महिला हेल्प डेस्क पर आने वाली हर शिकायत को गंभीरता से लेने को कहा।आमजन की शिकायतों का तत्काल संज्ञान लेकर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने पर बल दिया।एसपी ने थाना स्टाफ से कहा कि पुलिस का व्यवहार आम जनता के प्रति मित्रवत हो। कोई भी फरियादी थाने से निराश होकर न लौटे।कानून-व्यवस्था बनाए रखना और पीड़ित को समय से न्याय दिलाना पहली प्राथमिकता है।निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी चांदपुर समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share