G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कल्यानपुर पुलिस द्वारा गैर इरादतन हत्या के मामले में आरोपी भाई को घटना के चंद घंटों के भीतर गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में वांछित/वारण्टियों की गिरफ्तारी व अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में थाना कल्यानपुर पुलिस द्वारा मु0अ0स0 127/2026 धारा 105 बीएनएस से सम्बन्धित आरोपी थाना क्षेत्र के ममरेज़पुर गाँव निवासी कृष्णपाल के 45 वर्षीय पुत्र अनिल सिंह को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया। पूछताछ में आरोपी अनिल सिंह ने बताया कि घटना के वक्त ट्यूबवेल से पानी लगाने के विवाद को लेकर उसकी अपने भाई कमल सिंह के साथ कहासुनी हो रही थी। बहस के दौरान अचानक अत्यधिक गुस्सा आ जाने के कारण उसने पास ही पड़े बांस के डंडे से कमल सिंह के साथ मारपीट की। जिसके बाद वह डरकर वहां से भाग गया था। तथा घटना में उपयोग बांस के डंडे को उसने भागते समय सामने से आती एक मोटर साइकिल की लाइट देखकर रास्ते में ही फेंक दिया था।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share