उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के देवहली गांव के समीप ट्रैक्टर से गिरने के बाद युवक पहिए की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के देवहली गांव निवासी प्रकाश का 25 वर्षीय पुत्र राम बाबू ट्रैक्टर पर सवार होकर कहीं जा रहा था। तभी गांव के समीप वह ट्रैक्टर से गिरने के बाद पहिए की चपेट में आकर गंभीर से घायल हो गया। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

