उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र के सरकंडी गांव के समीप तेज रफ्तार ई-रिक्शे ने पैदल जा रहे हैं बृद्ध को जोरदार टक्कर मार दिया। रिक्शे की टक्कर से बृद्ध रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बौडर गांव निवासी स्व. श्री कृष्ण का 65 वर्षीय पुत्र रामदास पैदल किसी काम से जा रहा था। तभी तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने उसको ज़ोरदार टक्कर मार दिया। रिक्शे की टक्कर से रामदास रोड पर गिरकर गम्भीर रूप से घाटल हो गया। हादशे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए असोथर सीएचसी लेकर पहुंचे। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुँचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। वही घायल के साथ अस्पताल पहुंची उसकी पुत्री सुनीता देवी ने घटना के बारे मे जानकारी दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

