उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के सदर अस्पताल में एक मरीज़ को उसके परिजनों द्वारा भर्ती कराया जो अपने घर की छत पर सो रहा था और नींद में पेशाब करने के लिए उठा तो छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो उसको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार कानपुर देहात गजनेर थाना क्षेत्र के इनैया शाहजहांपुर गाँव निवासी अमर पाल सिंह का 38 वर्षीय पुत्र रिंकू सिंह अपने घर की छत पर सो रहा था। तभी वह नींद में पेशाब करने के लिए उठा और छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो घर में हड़कम्प मच गया। तुरंत उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहाँ से परिजन प्राथमिक उपचार के बाद अपने प्राइवेट वाहन से फतेहपुर जिला अस्पताल लेकर चले आए। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

